एक्सपो के नाईट मार्केट में लोगों ने की जमकर खरीदारी, लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप
रांची, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जेसीआई (जुनियर चेंबर इंटरनेशनल) के एक्सपो उत्सव 2026 की शुरूआत रांची के मोरहाबादी मैदान में हो गई है।
यह मेला सात अक्टूबर तक चलेगा। जेसीआई इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगाए गए हैं।
मेले में शनिवार को नाइट मार्केट का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक सभी स्टाॅल्स खुले रहे। नाइट मार्केट कार्निवाल थीम पर आयोजित हुआ जिसमें जोकर, फायर जगलर आकर्षण के केंद्र रहे। इस दौरान शहर के सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सपरिवार इस आयोजन का आनंद उठाया और आयोजन की तारीफ की।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के विभिन्न शहरों से लगाए गए हैं और सभी स्टॉल्स वातानुकूलित हैं। इसमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स स्टॉल्स शामिल हैं।
कल्पना सोरेन की मां सहित कई लोगों ने किया भ्रमण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन की मां सिंघू मुर्मू, सीए राजेश शर्मा, आईसीएआई के सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए ज्ञानचंद मिश्रा, नेशनल कौंसिल सदस्य और नजारत जिला कलेक्टर सहित अन्य ने एक्सपो मेले का भ्रमण किया। मौके पर अतिथियों ने जेसीआई के सभी युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी सदस्यों में प्रतिभा एवं विचारों की कमी नहीं है। ऐसे भव्य आयोजन के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है, जो इस मेले में व्यतीत हो रहा है।
वहीं जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के लिए नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 50 लोगों ने निशुल्क जांच कराई। यह कैंप रविवार को भी लगाई जाएगी।
वहीं एक्सपो परियर में डॉग शो और वॉइस् ऑफ़ एक्सपो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉग शो में कुल 17 प्रतिभागी थे, इसके विजेता सीनियर ग्रुप में लाटरी, सिम्बा और वोडका थे और जूनियर मैक्स, क्रिस्पी और सूफी थे। इस कार्यक्रम के संयोजक जेसीरेट नीमा मस्कारा और जेसी श्रेयांश वाधवानी थे। वहीं वॉइस् ऑफ एक्सपो में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak