एक्सपो का समापन, सात लाख लोगों ने किया भ्रमण
रांची, 07 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे जेसीआई (जूनियर चेंबर इंटरनेशनल) के एक्सपो उत्सव 2026 का बुधवार को समापन हुआ।
रांची का त्योहार कहे जाने वाले यह बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ थी। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगाए गए थे। रांचीवासियों ने आखरी दिन सभी स्टाल्स में ऑफर्स के लाभ लिया।
इस उत्सव का समापन समारोह में मुख्य अतिथि जेसीआई के राष्ट्री्य अध्यक्ष भरत एन आचार्य, इंडिया, विशिष्ट अतिथि गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष राखी जैन सहित अन्य ने किया।
मुख्य अतिथि ने आयोजन के लिए सभी युवा सदस्यों को बधाई दी। समापन समारोह में एक्सपो को सफल बनाने के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होनेवालों में
एक्सपो रतन-जेसी दीपक पटेल, एक्सपो भूषण- ऋषब जैन और अनिमेष निखिल,
एक्सपो पद्म भूषण - ऋषब अग्रवाल, जेसी देवेश जैन एवं सन्नी केडिया को दिया गया।
साथ ही साथ सभी स्पॉन्ससर्स को भी सम्मानित किया गया।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि रांचीवासियों ने इस मेले का भरपूर लुफ्त उठाया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस मेले में 400 स्टॉल्स देश के विभिन्न शहरों से लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि इस बार सभी हैंगर्स और एम्यूजमेंट पार्क को बड़ा किया गया और पहली बार एक्सपो टैंक एवं भजन जैमिंग का आयोजन किया गया। इस बार लगभग सात लाख लोगों इस मेले का भ्रमण किया।
संस्था के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक जैन, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष - बिजनेस), तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष खुशबु सिंघानिया शामिल थे।
यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी वरुण जालान ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak