बजट में हर वर्गों का रखा गया है ख्याल, जमीन पर दिखेगा परिणाम : हेमंत सोरेन
रांची, 24 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वित्त मंत्री ने राज्य के बेहतर विकास को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ बजटीय प्रावधानों को सदन पटल पर लाया है। इस बजट में राज्य सरकार ने हर वर्ग के लोगों के साथ-साथ हर किसी की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बजट पास किया है। जमीनी स्तर पर इसका जल्द परिणाम दिखने को मिलेगा, ताकि राज्य का सर्वांगिण विकास हो सके।
सोरेन मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर जिस बजट की कॉपी को रखी गई। मीडिया के माध्यम से उसे सार्वजनिक किया गया है। बजट में लाई गई हर चीजों को जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी को नजर अंदाज नहीं किया है। उन्होंने एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज कराने के दौरान विमान हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि बेहतर इलाज करवाने के लिए सवार लोगाें ने एयर एंबुलेंस किया था। लेकिन दुर्भाग्यवश जानें चली गई। लेकिन सारी चीजों की सूचना जबसे मिली है प्रशासन हरकत में है। सकारात्मक कदम उठाई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे