बिजली व्यवस्था सुचारू कराने ग्रिड पहुंचकर जीएम ने लिया जायजा
रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में खराब मौसम के कारण नामकुम ग्रिड सब स्टेशन में शनिवार को 33 केवी लाइन का ब्रेकर उड़ गया। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ब्रेकर में आई खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही।
बिजली व्यवस्था को जल्द सुचारू कराने के लिए रांची एरिया बोर्ड के जीएम मन मोहन कुमार भी नामकुम ग्रिड पहुंचे और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने बताया कि आंधी-पानी के कारण 33 केवी लाइन का ब्रेकर उड़ गया है। इसका असर एयरपोर्ट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। हालांकि, एयरपोर्ट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद नहीं है। फिलहाल कुसई कॉलोनी से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली दी जा रही है। हालांकि विभाग की टीम ने शाम तक ब्रेकर को दुरुस्त कर सामान्य आपूर्ति बहाल कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak