डोरंडा बाजार और कुसई सहित कई क्षेत्रों में 22 को चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

 


रांची, 21 मई (हि.स.)। ईएसआईसी अस्पताल नामकुम के पास रेलवे क्रॉसिंग कार्य के कारण शुक्रवार को 33 केवी कुसई फीडर और सिदरोल फीडर से सुबह 06 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगा। इस दौरान 33 केवी कुसई से संबंधित क्षेत्रों घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, रिसलदार नगर, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हिनू और आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इस दौरान रोटेशन पर इन क्षेत्रों में आंशिक विद्युतापूर्ति की जाएगी।

33 केवी सिदरोल से संबंधित जिन क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी उनमें सदाबहार, कालीनगर, कोचाटोली, तुंबागुट्टू, बरगामा, खिजरी, सिदरौल, पलांडू, रजाउलातु, सरवाल, जमचुआं, हाहाप, गरके, चटकपुर, प्रेस कॉलोनी, आईएएस कॉलोनी, लाली, कृषि अनुसंधान केंद्र, जरगापाइगा, बोंगाईबेरा, बुधीबेरा, महादेव टोली, तुतिहारा सोगोद, कुदागाड़ा शामिल हैं।

इस दौरान संबंधित फीडर के पेड़ की टहनियों की छटाई भी किया जाएगा।

इस कार्य के बाद एयरपोर्ट की विद्युत आपूर्ति को नामकुम ग्रिड से सीधे अलग स्रोत (डाइरेक्टए सोर्स) से जोड़ा जाना है, जिससे भविष्य में सुचारू विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

यह जानकारी बिजली विभाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak