पेडों की डालियों की छंटाई के कारण रांची के कई इलाकों में 05 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 


रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत 11 केवी टाटीसिलवे, 11 केवी लालगंज फीडर और 11 केवी सरला बिरला फीडर में पेडों की डालियों की छटाई एवं मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इसके कारण राजधानी रांची के कई कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रांची के जिन इलाकों में शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें सरला बिरला फीडर के क्षेत्र अंतर्गत सरला बिरला, अरा, बडाम, कवाली, एक्सत आर्मी कॉलोनी, महिलौंग, बरकुंबा, होरपा, हरातु, जैप-2 और चतरा और इसके आसपास का क्षेत्र का क्षेत्र शामिल है। इन इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं टाटीसिलवे फीडर अंतर्गत टाटीसिलवे चौक, भवानी कॉलोनी, सिलवे अंबा ढीपा, कैंब्रिज, मानकी ढीपा, चतरा, टुंगरीटोला, ढेलवा खूंटा और इसके आसपास का क्षेत्रों में दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 02.15 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा लालगंज फीडर अंतर्गत

लालगंज, आदर्श नगर, महुआ टोली, खटंगा सूर्य नगर, हरिनगर, गांधी नगर एवं इसके आसपास का क्षेत्रों में दोपहर 02.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही आरडीएसएस के तहत् एलटी रिकंडक्टरिंग कार्य के लिए सुखदेव नगर, काली मंदिर गली (11 केवी रातु रोड फीडर) की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार तक बाधित रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak