पेडों की डालियों की छंटाई के कारण रांची के कई इलाकों में 27 को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
रांची, 26 अगस्त (हि.स.)। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी। इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बाल सुधार गृह सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह 09 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा ओरमांझी 01 और 02 फीडर में पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे चिड़ियाखाना ओरमांझी के आस पास का क्षेत्र प्रभावित है।
इधर, शक्ति उप केंद्र, बुंडू के अंतर्गत आने वाले बुंडू फीडर और शक्ति उप केंद्र मुरपा के अंतर्गत आने वाले सलगाडीह फीडर के अंतर्गत सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की छंटाई के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे बुंडू फीडर के टांगरटोली, उरांवटोली माझी टोली, नावाडीह टोली, पुराना बाजार टोली, फुलवार टोली, धुर्वा मोड., सालगाडीह फीडर - सालगाड़ीह, मरपा, सुमनडीह, पोराडीह जोजोहातु, कोटांग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा 33/11 केवी पॉवर हाऊस पानी टंकी के बूटी मोड़ फिडर में ब्रेकर और वीसीबी लगाने का कार्य सुबह 09 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके बाद फीडर को बाईपास केबल से विद्युत
सप्लाई की जायेगी। ब्रेकर और वीसीबी लगाने का कार्य के कारण रांची के महावीर मेडिका, बूटी मोड़., जय प्रकाश नगर, पंचवटी पुरम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak