रूक्का पाइपलाइन की मरम्माति के कारण 21 को रांची के कई इलाकों में नहीं होगी पेयजलापूर्ति

 


रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। रूक्का राइजिंग पाइपलाइन की मरम्मति करने और रूक्का पुराने जलशोध संस्थान अंतर्गत संप की सफाई का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। यह जानकारी पेयजल विभाग के स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल के रांची के कार्यपालक अभियंता की ओर से सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

कार्यपालक अभियंता की ओर दी गई जानकारी अनुसार उपरोक्त कार्यों के कारण मंगलवार को राजधानी रांची के कई इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो पाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak