नशीले पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार

 


रामगढ़, 03 सितंबर (हि.स.)। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर गुरुवार काे सागर सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भुरकुंडा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ 31 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सीसीएल कॉलोनी निवासी सागर सिंह उस मामले में नामजद अभियुक्त था। उसकी ओर से रामगढ़ जिले में गांजे और ड्रग्स की तस्करी की जाती रही है। इससे पहले भी नशीले पदार्थों के साथ कई अन्य तस्करों को भी जेल भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश