ग्रेडर के पहिया के नीचे आने से चालक की मौत

 


दुमका, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के रांगा गांव के पास मंगलवार की दौरान मिटटी समतल करने के दौरान ब्रेक फेल हो जाने से चालक ग्रेडर के नीचे आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक 50 साल का तपन हरि धनबाद के गोविंदपुर थाना के जंगलपुर का रहने वाला था।

मौत की खबर मिलने के बाद परिजन धनबाद से दुमका के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

दरअसल रानीश्वर के बांसकुली से लेकर मसलिया के सिदपहाड़ी तक 26 किलोमीटर लंबा स्टेट वे बन रहा है। इस कार्य का दायित्व एमएस कंपनी को मिला है।

अभी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और इसमें करीब दस दिन से धनबाद का तपन हरि मिटटी समतल करने के लिए ग्रेडर चलाता है। दोपहर को काम करने के दौरान अचानक ग्रेडर की ब्रेक फेल हो गई, चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, जब वह असफल रहा तो चलते ग्रेडर से कूद गया।

कूदते ही वह पहिया के नीचे आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गया। काम में लगे दूसरे साथी उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। साथियों ने बताया कि हादसे की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। शाम करीब नौ बजे तक वे लोग दुमका पहुंच जाएंगे। उनके आने के बाद ही तय होगा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए, या नहीं। फिलहाल शव अस्पताल में रखा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार