भीषण गर्मी के बीच राहगीरों के लिए पेय पदार्थ का वितरण

 


देवघर, 23 अप्रैल (हि.स.)। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला युवा कांग्रेस ने राहगीरों के लिए पेयजल और शीतल पेय पदार्थ वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम देवघर के फब्बारा चौक से शुरू किया गया, जिसका शुभारंभ कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने किया। इस दौरान राहगीरों को लस्सी, मैंगो फ्रूटी और बिस्किट वितरित किए गए।

मौके पर प्रदीप यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना एक सराहनीय पहल है और किसी भी राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। उन्होंने युवा कांग्रेस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाने चाहिए। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का प्रदर्शन बंगाल में बेहतर रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy