डबल मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार
देवघर, 01 जुलाई (हि.स.)। सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम उपरनावाडीह में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को उपरनावाडीह गांव में हुई दोहरी हत्या के मामले में सोनारायठाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। बताया गया कि प्रेम प्रसंग में हत्या काे अंजाम दिया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त शबाना खातून (19) और ईरशाद अंसारी (19), को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और हथौड़ा, घटनास्थल से रक्त के नमूने, आरोपित के रक्तरंजित कपड़े
और वैज्ञानिक जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रदर्श बरामद किए गये हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy