विक्षिप्त लापता बच्चा बरामद

 


देवघर, 31 मई (हि.स.)। देवघर पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरुडीह निवासी छोटेलाल बाउरी का 9 वर्षीय पुत्र राहुल बाउरी, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है, अचानक लापता हो गया था। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस सक्रिय हो गई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस की तत्परता एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप राहुल बाउरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और देवघर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy