इनरव्हील क्लब की सदस्यों के बीच बर्ड वाटर पॉट का वितरण
रामगढ़, 02 जुलाई (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में गुरुवार को सदस्यों के बीच बर्ड वाटर पॉट का वितरण किया गया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हमारे पंखों वाले मित्रों (पक्षियों) की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए, हमने अपने सदस्यों के बीच पक्षियों के लिए पानी के पात्र (बर्ड वाटर पॉट) भी वितरित किए।
इस पहल का उद्देश्य सभी को अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान उन्हें राहत मिल सके। साथ ही पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण बचाने में अपना योगदान दिया जा सके। उन्हाेंने कहा कि
दयालुता, करुणा और एक हरित और बेहतर भविष्य की ओर हमारा प्रयास है।
मौके पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन सहित निधि चौधरी, प्रियंका जैन, अनुराधा श्रॉफ, मनबीर कौर, रेणु मेवाड़, पिंकी पोद्दार, मेघा बगड़िया, नमिता श्रॉफ, सुमा सोनी, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल और अंबाली जैन उपस्थित थींं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश