रामगढ में 518 दिव्यांग आर वृद्धाें में सहायक उपकरण का वितरण

 


रामगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातु पंचायत स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ सदर के जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो और विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति बैजनाथ साह, दुलमी जिला पार्षद प्रीति दीवान, कुंदरूकला पंचायत के मुखिया किशुन राम मुंडा, दोहाकातु पंचायत की कलावती देवी एवं बारलोंग पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने किया।

मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य धनेश्वर महतो ने कहा कि गरीब, दिव्यांग एवं वृद्ध लोगो का खुले दिल से सेवा करें, इन लोगो मे भगवान बसते हैं। उन्होंने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के इस पहल की खूब सराहना किया। कहा कि एलिम्को लगातार जनहित में बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

हीं व विशिष्ट अतिथियों ने भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समावेशी विकास और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने लाभुकों से इन उपकरणों का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। यह कार्यक्रम भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में तीन पंचायतों के दिव्यांग एवं जरूरतमंद लाभुक शामिल हुए।

शिविर के दौरान कुल 518 दिव्यांग और वृद्ध लाभुकों के बीच व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग मशीन, बैसाखी, कमोड, स्टिक, कमर व घुटना बेल्ट, तकिया तथा चश्मा सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

मौके पर कुलपति डॉ रश्मि, डॉ अविनाश, भजन लाल महतो, मोहरलाल महतो, बबीता कुमारी, जगदेव, मोहराय महतो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश