दीपिका ने दिल्ली में घायल नूतन का लिया हाल-चाल
रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को दिल्ली के जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनका हाल जाना। नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान, पैलेट गन से घायल हो गईं थीं।
मौके पर मंत्री ने नूतन कुमारी से प्रदर्शन के क्रम में पुलिस की ओर से लड़कियों के साथ किए गए व्यवहार की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि केंद्र ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया। देश भर में 152 पेपर लीक हुए हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार आगे भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा। देश के छात्रों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak