श्याम भंडारे में भक्तों ने पाया श्रद्धापूर्वक खाटू नरेश का प्रसाद

 


रांची, 07 मार्च (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 191 वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक खाटू नरेश का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य, श्याम सुंदर शर्मा, रतन शर्मा सहित अन्य, श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम के स्वर में भक्ति भावना से ओत प्रोत होकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का अनुरोध किया।

खाटूनरेश बजरंगबली शिव परिवार लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी, गरुड़ जी और गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को भंडारे में मिश्रित किया गया। मोदी परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया। श्री श्याम भंडारे का प्रसाद मंदिर परिसर में निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देखरेख में शुद्धता के साथ निर्मित किया गया था।

इस अवसर पर खाटूनरेश के जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था।

भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मंडल के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, जयदीप मोदी, अनुज मोदी, अमित सरावगी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak