श्याम मंदिर के भंडारे में भक्तों ने पाया श्रद्धापूर्वक प्रसाद
रांची, 22 अगस्त (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 213 वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।
भंडारा अतुल गंगवार रिंकी गंगवार के परिवार की ओर से निवेदित किया गया।
मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा और अतुल गंगवार रिंकी गंगवार के परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि श्याम भंडारे का भोग निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देश पर मंदिर में शुद्धता के साथ बनता है। भंडारे के दौरान खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में मिक्स कचौड़ी, आलू चना की सब्ज़ी, केसरिया जलेबी, आइसक्रीम, खीर चूरमा का भोग लगाया गया।
श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू सहित सैकडों श्रद्धालु मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak