मुख्यमंत्री से झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 


रांची, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने एक ज्ञापन के माध्यम से झारखंड के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कार्यरत सभी की सेवा अवधि 65 वर्ष किए जाने एवं नियमावली की विसंगतियों को दूर करने के लिए आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे