कांग्रेस कार्यालय में मनी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

 


देवघर, 21 मई (हि.स.)। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि गुरुवार काे मनाई गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सह शांति सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई देता है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने भारत को 21 वीं सदी की ओर अग्रसर करने का कार्य किया।

माैके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि माैजूदा समय में देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश में भाईचारा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इसी क्रम में सदर हॉस्पिटल देवघर में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं पानी का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ मिश्रा उर्फ दादू, अशोक प्रसाद राय, दिनेशानंद झा, पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास, अमरेंद्र कुमार सोना, कार्यालय प्रभारी गणेश दास, मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ अनूप सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy