कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर डीसी ने की बैठक
रामगढ़, 16 मई (हि.स.)। जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को डीसी ऋतुराज ने कार्यालय कक्ष में बैठक की।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 में रामगढ़ जिला अंतर्गत 04 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त हुआ है।
मौके पर उनकी ओर से प्राप्त सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति ने प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के बाद बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही डीसी ने इस संबंध में आगामी गुरुवार को पुन: बैठक आयोजित करने का निर्देश दियाा।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश