नीट परीक्षा केंद्रों का डीसी और एसपी किया निरीक्षण

 






रामगढ़, 02 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले मेंराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 को सफल और कदाचार मुक्त संपन्न करने के लिए डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को निरीक्षण किया। रामगढ़ जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दोनों अधिकारियों ने संयुक्तरूप से निरीक्षण किया

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत द्वारा नीट परीक्षा के लिए रामगढ़ जिलान्तर्गत बनाये गये तीनों तीन केन्द्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों का ब्रिफिंग कार्यालय सभागार में किया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश