देवघर के दशरथ महथा बने झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच

 




देवघर, 22 अप्रैल (हि.स.)। देवघर जिला कुश्ती संघ के लिए गर्व की बात है कि जिले के प्रतिभाशाली कुश्ती प्रशिक्षक दशरथ महथा का चयन झारखंड फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच के रूप में किया गया है।

वे 27 से 30 अप्रैल 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने बुधवार को कहा कि दशरथ महथा का चयन न सिर्फ देवघर, बल्कि पूरे झारखंड के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड की टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि दशरथ महथा एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्हें कुश्ती की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब उन्हें जूनियर खिलाड़ियों के कोच के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर है। कौशल सिंह, अभिजीत सिंह, मुन्ना राउत, संजय वर्मा, सोनाधारी, अमित कुमार, दीपनारायण, विनीता, विद्या, अंजली, रौनक और आशीष सहित कई लोगों ने दशरथ महथा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy