रिम्स और बड़गाईं में डालसा ने आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
रांची, 07 मई (हि.स.)। रिम्स और बड़गाईं अंचल एवं बड़गाईं बस्ती में डालसा की टीम ने 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया।
उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर और सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
डालसा के पीएलवी की ओर से बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही और नशा उन्मुलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएलवी रिषभ जायसवाल ने कहा कि नशा से घर परिवार नष्ट होता है। युवाओं को नशा करने से बचना चाहिए। स्नेहलता दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी दी। साहिष्ता प्रवीण ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना और वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन की जानकारी दी।
डालसा के पीएलवी ने योजना साथी, डॉन, आशा, जागृति योजनाओं पर भी चर्चा किया।
साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं और लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी।
पीएलवी रिषभ जायसवाल सहित अन्य ने 09 मई आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत पर भी चर्चा भी की।
कार्यक्रम में डालसा टीम में पीएलवी स्नेहलता दुबे, शाहिष्ता प्रवीण, रिषभ जायसवाल, सूरज वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak