डालसा ने दी लोगों को नालसा वीर परिवार सहायता योजना की जानकारी

 


रांची, 26 मई (हि.स.)। न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर और सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को नगड़ी प्रखंड के कटहल मोड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी पंकज कुमार और अरूणदीप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर पीएलवी ने स्था नीय लोगों से कहा कि नालसा वीर परिवार सहायता योजना - 2025 राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी समर्पित कानूनी सहायता पहल है।

इसका उद्देश्य भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों को मुफ्त और त्वरित कानूनी सेवाएं देना है। इस योजना को जुलाई 2025 में श्रीनगर में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था। सैनिकों को अक्सर देश की सीमाओं या सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहना पड़ता है।

ऐसे में वे अपने पारिवारिक या कानूनी मामलों के लिए बार-बार अदालत नहीं जा पाते। इस चुनौती को दूर करने के लिए, यह योजना उनके और उनके परिवारों के अधिकारों की रक्षा करने एवं उन्हें समय पर न्याय दिलाने के लिए बनाई गई है। पीएलवी अरूण दीप और पकंज कुमार ने आशा योजना के तहत बाल विवाह और बाल श्रम अधिनियम की जानकारी दी।

इधर, मंगलवार को दूसरे दिन भी व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में डालसा सचिव के निर्देश पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट-वेव-रीलिफ कैंप लागाकर लोगों के बीच राहत सामग्री के रूप में ओआरएस घोल और शीतल जल का वितरण किया गया। प्रचंड गर्मी और लू के मद्देनजर आगे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची लोगों में राहत सामग्री बांटेगा। इस अवसर पर पीएलवी दीपक मुंडा, बंधु उरांव, अमित बड़ाईक और सूरज वर्मा उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak