प्रणामी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण

 




रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में सोमवार को 261 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाई। महाप्रसाद में मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, आलू चिप्स, जलजीरा का जूस बोतल बंद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सैकडों श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर भजन-संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया।

इसके बाद सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं में दर्शन किया।

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, पवन पोद्दार, ज्ञान चंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar