उम्मीद विद्यालय के बच्चों को गर्मी से राहत के लिए कुलर की भेंट
रामगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)। शहर के मेन रोड स्थित बालिका मध्य विद्यालय के उम्मीद विद्यालय में इनर व्हील क्लब की ओर से एयर कूलर लगाया गया, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके। गर्मी और उमस को देखते हुए यह पहल बच्चों को स्वच्छ एवं ठंडी हवा उपलब्ध कराने और उनके लिए बेहतर अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
इस अवसर पर उपस्थित क्लब के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी। संस्था ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, ममता अग्रवाल, जसमीत सोनी, रंजू अरोड़ा, नीति अरोड़ा, मीडिया प्रभारी प्रियंका जैन सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश