नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, आजसू का शासन खत्म

 


रामगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद के चुनाव ने एक बड़ा राजनीतिक फेर बदल किया है। नगर परिषद के गठन के बाद पहले चुनाव में इस तख्त पर आजसू पार्टी का राज था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा आजसू पार्टी के समर्थक रहे वार्ड पार्षदों ने जीत हासिल की थी। लेकिन दूसरे ही चुनाव में सत्ता पूरी तरीके से पलट गई। इस बार अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने जीत दर्ज की। कई ऐसे वार्ड पार्षदों ने जीत का परचम लहराया जो कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं।

नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव का परिणाम जैसे ही सामने आया, कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

माके पर विधायक ममता देवी जब उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता को बधाई देने डीसी कार्यालय पहुंचीं, तो उनकी आंखें छलक पडे। पोर्टिको में पहुंचते ही उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन भावनाएं इतनी प्रबल थीं कि वे जमीन पर ही बैठ गईं। उन्होंने धरती को नमन किया और फिर फफक कर रो पड़ीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश