प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के प्रवक्ताओं को मिली प्रभावी ढंग से बात रखने की जानकारी

 


रांची, 03 जून (हि.स.)। प्रेस क्लब, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग की ओर से एक दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया।

इस शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से टैलेंट हंट के माध्यम से चयनित पार्टी प्रवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवक्ताओं को मीडिया के समक्ष प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने और पार्टी की विचारधारा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवक्ताओं को मीडिया से संवाद के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया और अन्य मंचों पर प्रभावी तरीके से अपनी बात कैसे रखी जाए।

समाचारों के निर्माण की प्रक्रिया क्या होती है और मीडिया की कार्यप्रणाली किस प्रकार काम करती है।

उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस की विचारधारा, देश की आजादी के आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका और पार्टी के इतिहास और योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रवक्ताओं को मीडिया के समक्ष तथ्यों और तर्कों के साथ पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए तैयार करना है। कमलेश ने कहा कि बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak