कांग्रेस नेता मुन्नम संजय बने झारखंड प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी

 


देवघर, 03 मई (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

इस अवसर पर मुन्नम संजय ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना पार्टी नेतृत्व का विश्वास दर्शाता है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी और जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

मुन्नम संजय ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy