झारखंड में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर

 


रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के मैट्रिक परीक्षा में इस बार दाे छात्रा और दो छात्र स्टेट टॉपर रहे। इनमें इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा प्रियांशु कुमारी और सिमडेगा के बानो स्थित एसएस उच्च विद्यालय की शिवांगी कुमारी के अलावा रांची के मेसरा स्थित प्रेमचंद उच्च विद्यालय के प्रेम कुमार साहु एवं रांची के ही संत अलोइस उच्च विद्यालय सन्नी कुमार वर्मा टॉपर रहे। चारों छात्र-छात्राओं को 498 (99.50 प्रतिशत) अंक मिले हैं।

वहीं सेकेंड टॉपर में गुमला के संत पैट्रिक्स उच्च् विद्यालय के छात्र दिव्यांशु उरांव, इसी विद्यालय के अखिलेश साहु और इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा वैष्णवीश्री और इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा जुलिटा मिंज रहीं। इन चारों छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से 496 (99.20 प्रतिशत) अंक मिले हैं।

इसी प्रकार थर्ड टॉपर के रूप में रांची जिले के मांडर स्थित संत जॉन्स उच्च् विद्यालय नावाटांड के छात्र महताब अंसारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी, रांची का छात्र प्रीत राज, इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा अमीशा कुमारी और इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा दिप्ती रानी रहीं। इन चारों छात्र-छात्राओं को 494 (98.80) अंक प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 03 फरवरी से 17 फरवरी के बीच ली गई थीं। पिछले वर्ष 2025 की स्टेट टॉपर गीतांजलि नामक छात्रा थी जिसे 493 (98.6 प्रतिशत अंक) मिले थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak