मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर मां रूपी सोरेन का जाना हाल
Sep 19, 2026, 16:49 IST
रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी मां रूपी सोरेन से मिलने रांची के हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। रूपी सोरेन को शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों और प्रबंधन से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।
मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।--------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे