दुमका में दोपहर एक बजे तक 32.23 प्रतिशत मतदान, बासुकीनाथ में 49.29 प्रतिशत मतदाता पहुंचे बूथ

 


दुमका, 23 फ़रवरी (हि.स.)। नगरपालिका चुनाव के तहत दोपहर 01 बजे तक दुमका नगर परिषद में 32.23 प्रतिशत तथा बासुकीनाथ नगर पंचायत में 49.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे ह

दुमका के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिला, पुरुष, युवा और वृद्ध मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार