मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

 




रांची, 08 अप्रैल (हि.स.)। रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को दिवंगत जेएन सिंह (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी) के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल होने पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली) स्थित उनके आवास पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे