धनतेरस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

 




रांची, 06 नवंबर (हि.स.)। झारखड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।”

उन्होंने राज्य के प्रत्येक नागरिक तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाते हुए कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि प्रदेश का हर घर खुशहाली से महक उठे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि कायम रहे। मुख्यमंत्री ने सभी के मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए लोगों से इस पर्व को पूरे उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील की।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे