मुख्यमंत्री ने सड़क के डिवाइडर पर अनावश्यक कट्स को बंद करने का दिया निर्देश
रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा।
मुख्यमंत्री ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित कारवाई यथा शीघ्र पूरा कर कार्य को गति देने निर्देश दिया
मौके पर मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच प्रस्तावित करमटोली से साइंस सिटी, चिरौंदी फ्लाईओवर निर्माण योजना को लेकर चर्चा हुई, इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रांची की सड़कों पर जितने डिवाइडर हैं उनमें कुछ अनावश्यक कट्स हैं, उन कट्स को बंद किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांचीवासियों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मौके पर प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता सीडीओ विजय रंजन एवं उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे