जेपीएससी मामले में सात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच जिलों में सीआईडी ने की छापेमारी
रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में वांछित सात आरोपितों की गिरफ्तारी और वारंट के तामिला के लिए सीआईडी की टीम ने राज्य के पांच जिलों में छापेमारी की।
सीआईडी ने रांची नामकुम स्थित पेप्सी ग्रांउड आदित्य पाण्डेय, रांची के टाटीसिल्वे स्थित हरिनगर पवन कुमार सिंह, पलामू के हरिनगर स्थित रविशंकर कुमार, पलामू के हमीदगंज संतोष कुमार सिंह, बोकारो स्टील निवासी सानन्द प्रकाश, हजारीबाग के कोर्रा निवासी लालू कुमार यादव, गिरिडीह के बेंगाबाद निवासी सौरभ कुमार पाण्डेय की गिरफ्तारी एवं वारंट तामिला के लिए सीआईडी टीम की ओर से विभिन्न जिलों में छापामारी की गई है।
सीआईडी की टीम अनुसंधान के क्रम में प्राप्त ओएमआर कार्बन कॉपी का मिलान और स्क्रूटनी की प्रक्रिया साक्ष्य संकलन के लिए जांच कर रही है।
मामले में अनुसंधान सतत् रूप से जारी है और साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे