सीआईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, तीन को लिया पांच दिन की रिमांड पर
रांची, 18 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गिरिडीह से मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई और भाभी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी शामिल है। सीआईडी ने दोनों को सीआईडी अनुसंधानित काण्ड संख्या 01/25 के तहत पकड़ा है।
वहीं दूसरी ओर झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में अंकित सीआईडी, थाना कांड संख्या 16/2026 में पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपितों मनोज कुमार, रौशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को पूछताछ के लिए सीआईडी ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे