सीसीएल में बच्चों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

 




रांची, 30 अक्टूबर (हि.स.)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, रांची में शुक्रवार को कर्मियों के बच्चों के लिए कविता पाठ, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई थी। यह जानकारी सीसीएल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और सत्यनिष्ठा के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं, चित्रों और निबंधों के जरिए भ्रष्टाचार मुक्त समाज और नैतिक आचरण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मौके पर सीसीएल के वक्ताकओं ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी भारत के निर्माण में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए बच्चों को प्रारंभ से ही सही संस्कार और नैतिक शिक्षा देना जरूरी है।

सीसीएल की इस पहल ने कार्यस्थल से आगे बढ़कर समाज में सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने और बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar