मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का पूजन किया

 


देवघर, 28 जुलाई (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ से झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार काे बाबा नगरी देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रावणी मेले के सफल आयोजन, राज्य की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

मुख्य सचिव ने जिले में श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। पूजा-अर्चना के बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रावणी मेले के शुभारंभ के साथ ही देवघर में लाखों कांवरियों के आगमन का सिलसिला शुरू होगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy