झारखंड चेंबर ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधि-व्यवस्था सुधार की मांग
रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में विधि-व्यवस्था सुधारने और ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की तुरंत समीक्षा करने की मांग की। चेंबर ने स्थानीय उद्यमियों के लिए सरकारी खरीद में अवसर मांगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योगों के साथ मिलकर इंटर्नशिप और ट्रेनिंग शुरू करने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा, नगर निकायों में बढ़ते होल्डिंग टैक्स पर भी चिंता जताई गई।
इस दौरान पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में स्थायी टूरिस्ट पुलिस तैनात करने और वहां एक विशेष टूरिस्ट थाना बनाने का प्रस्ताव रखा।
राज्यपाल ने चेंबर की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सौंपे गए ज्ञापन और सुझावों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे