चेंबर चुनाव : टीम तुलसी पटेल ने शुरू किया प्रचार अभियान, सदस्यों से मांगा समर्थन
रांची, 01 सितंबर (हि.स.)। चेंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने चेंबर के सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा और जीत का आशीर्वाद लिया।
टीम के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट और चूरूवाला चौक से ईस्ट मार्केट रोड अपर बाजार मे व्यवसायियों से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने सदस्यों के हितों और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए चेंबर को और मजबूत और प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि चेंबर के सदस्यों का विश्वास और समर्थन ही उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर चेंबर को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए काम करेगी। व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाना टीम की प्राथमिकता होगी। चेंबर के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संगठन को नई दिशा देने के लिए टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
प्रचार अभियान में तुलसी पटेल, अमित शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण भरतीया, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया सहित अन्य लोग शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak