चेंबर के पदाधिकारियों ने बृजमोहन राम से मिलकर दी बधाई
रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)।
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य और पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बुधवार को चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर बृजमोहन राम को चेंबर के व्यवसायियों की ओर से बधाई दी गई।
मौके पर चेंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि चेंबर के सदस्य को संवैधानिक पद पर आसीन होते देखना पूरे व्यवसाय और उद्योग जगत के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड का व्यवसायी और उद्यमी समाज गौरवान्वित है।
वहीं इस अवसर पर बृजमोहन राम ने भी चेंबर का सदस्य होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि चेंबर के माध्यम से व्यवसायियों और उद्यमियों की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आएंगी, उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में चेंबर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak