खाटू नरेश काे कराया गया चैत्र अमावस्या का महास्नान
रांची, 19 मार्च (हि.स.)। श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में गुरूवार को चैत्र अमावस्या का महास्नान गुरुवार को विधि विधान से संपन्न हुआ। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में मंदिर के आचार्य ने वैदिक मंत्रोचार के साथ बाबा श्री श्याम का महास्नान अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर का पट खुलने के बाद मंगला आरती की गई। बाद में सभी मंड के पर्दे लगाकर महास्नान की विधि प्रारंभ कराई गई। बाबा श्री श्याम को गंगाजल गुलाब जल शुद्ध जल दूध दही के मिश्रण से महास्नान करवाया गया।
इसके बाद बाब श्याम को गुलाब रूह से मसाज किया गया। कोलकाता बेंगलुरु से मंगाए गए ब्लू ऑर्किड व्हाइट ऑर्किड जिप्सी की मोटी मोटी मालाओं से अनुपम श्रंगार किया गया। बाबा के श्रृंगार आरती में सैकडों भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां और उपस्थित भक्तों ने बाबा श्याम को जय जय जय खाटू के वासी जय जय बाबा श्याम के मधुर भजनों से रिझाया।
उल्लेखनीय है कि हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ गुरुवार से हुआ। मंदिर में सभी भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया।
नवरात्र के अवसर पर जगत जननी माता दुर्गा महारानी का अनुष्ठान मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ। बलवंत लाल सुमन कुमारी नीलमणि इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान ने मंदिर के आचार्य के साथ विधि विधान से पूजन कार्य शुरू किया।
अनुष्ठान में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित बडी संख्या में भक्त मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar