उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष ने राज्यपाल से मिलकर की एचईसी पर चर्चा
रांची, 20 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को रांची के लोक भवन में उद्योग संबंधी संसदीय समिति ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति की संयोजक और लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सहित उपसमिति के सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल एवं चंदन चौहान शामिल थे।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं समिति-उपसमिति के सदस्यों के मध्य एचईसी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष और उपसमिति की संयोजक एवं अन्य सदस्य हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी)के पुनरुद्धार संबंधी विषयों का अध्ययन करने तथा एचईसी की वर्तमान स्थिति एवं पुनरुद्धार की संभावनाओं का अवलोकन करने के लिए झारखण्ड के दौरे पर आए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे