मुख्यमंत्री से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ, कई मुददों पर चर्चा
May 28, 2026, 21:22 IST
रांची, 28 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके बीच रांची में फाउंडेशन की ओर से बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र पर भी कार्य किए जाने के संबंध में सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी एवं फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे