सीसीएल के योग सत्र में कर्मियों ने योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा कदम
रांची, 21 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से कांके रोड स्थित जवाहरनगर क्लब में रविवार को विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस दौरान सीसीएल के विशेष योग सत्र में योग से निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाया गया।
इस अवसर पर योग सत्र का संचालन योगगुरु इंद्रजीत चटर्जी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सरल योगाभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने भाग लिया।
मौके सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का संकल्प लिया। सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी-संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar