सीसीएल में एआई और उभरती तकनीक पर सामूहिक चर्चा

 


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची के एचआरडी विभाग में सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती प्रौद्योगिकी और कोयला खनन संचालन में इसकी भूमिका विषय पर सामूहिक चर्चा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बढ़ती तकनीकी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व को रेखांकित कर एआई को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में उपयोगी बताया।

मुख्य वक्ता महाप्रबंधक (खनन-आईईडी) वीके शुक्ला ने कहा कि एआई आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसका उपयोग सावधानीपूर्वक एवं प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (सिस्टम) आलोक रंजन ने विस्तृत प्रस्तुति देते हुए एआई के नवीनतम विकास, विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया।

सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला खनन में एआई के उपयोग को लेकर अपने सुझाव साझा किया। चर्चा में लगभग 45 अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईआरपी) एवं महाप्रबंधक (सिस्टम) सहित अन्य अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar