सीएसआर के तहत अरगडा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

 


रामगढ़, 17 सितंबर (हि.स.)।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अरगडा क्षेत्र की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्थानीय समुदाय के लिए विकासात्मक और जनोपयोगी परियोजनाओं की शुरुआत गुरुवार को की गई।

इस अवसर पर हेसलोंग में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से भवन की आधारशिला रखी।

वहीं, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिद्दी ‘सी’, गिद्दी ‘ए’ और महाप्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित सामुदायिक पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण किया गया।

मौकेे पर अधिकारियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को सामुदायिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन राजीव कुमार, स्टाफ अधिकारी असैनिक नासिर तौहीद सहित सीसीएल के कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar