मातृशोक के बीच मुख्यमंत्री ने किया फाइलों पर हस्ताक्षर
Oct 9, 2026, 20:37 IST
रामगढ़, 09 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों माता रूपी सोरेन के निधन से गहरे वियोग में हैं। मातृशोक के बावजूद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रशासनिक कामकाज किया और जरूरी फाइलों पर हस्ताक्षर कर आगे बढाया। इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ बैठकर योजनाओं के स्थिति की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन का निधन बुधवार की देर शाम को रांची बरियातू स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गई थी। रूपी सोरेन पिछले कई दिनाें से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश